वचन (Number)
वचन ( Number) वचन का शाब्दिक अर्थ है- ‘ संख्यावचन ’ । संख्यावचन को संक्षेप में वचन कहते है। संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण और क्रिया के जिस रुप से संख्या का बोध हो , उसे वचन कहते है। अर्थात् जिस रुप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक या एक से अधिक (अनेक) होने का पता चलता है उसे वचन कहते है। वचन के प्रकार:- हिंदी में वचन के दो प्रकार है- 1. एकवचन 2. बहुवचन एकवचन- विकारी शब्द के जिस रुप से एक पदार्थ या व्यक्ति का बोध होता है उसे एकवचन कहते है ; जैसें- लड़का , लड़की , बच्चा , नदी , घोड़ा आदि। बहुवचन- विकारी शब्द के जिस रुप से एक से अधिक पदार्थों अथवा व्यक्तियों का बोध होता है उसे बहुवचन कहते है ; जैसें- लड़के , बच्चे , लड़कियाँ , नदियाँ आदि। एकवचन और बहुवचन के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:- एकवचन और बहुवचन के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है- 1 आदरणीय या सम्मानीय व्यक्तियों को बहुवचन...