Viram chinh (विराम-चिन्ह )
विराम-चिन्ह विराम का शाब्दिक अर्थ है- ठहराव , विश्राम , रुकना , आराम। वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाये जाने वाले चिन्ह को विराम चिन्ह कहते है। पाठक के भाव-बोध को सरल और सुबोध बनाने के लिए विराम चिन्हों का प्रयोग होता हैं। हिन्दी में प्रयुक्त विराम चिन्ह- 1. अल्प विराम ( ,) (comma) 2. पूर्ण विराम (।) ( Full Stop) 3. अर्द्ध विराम ( ;) (Semicolon) 4. उप विराम (:) ( Colon ) 5. योजक चिन्ह(-) (Hyphen) 6. प्रश्नवाचक चिन्ह( ?) (Interrogation) 7. विस्मयादिबोधक चिन्ह(!) ( Exclamation) 8. उद्धरण चिन्ह या अवतरण चिन्ह ( ‘’ ‘’) (Inverted Comma) 9. विवरण चिन्ह या आदेश चिन्ह (:-) ( Sign of following) 10. कोष्ठक चिन्ह () (Bracket) 1. अल्पविराम ( ,) (comma)- हिन्दी में प्रयुक्त विरामचिन्हों में अल्पविराम का प्रयोग सबसे अधिक होता है। अल्प विरा...