2 October--Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Sastri Biography
{महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन परिचय} भारत के इतिहास में 2 अक्तूबर का दिन एक खास महत्व रखता है यह दिन देश की दो महान हस्तियों या विभूतियों के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। 2 अक्तूबर का दिन दो महापुरुषों ‘राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी’ और ‘लाल बहादुर शास्त्री जी’ के जन्मदिवस के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह राष्ट्रीय पर्व रुप में मनाया जाता है। ( राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी) महात्मा गाँधी जी का जन्म 2 अक्तूबर सन् 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हिंदू परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। इनके पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतलीबाई था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकोट में ही हुई उसके पश्चात 1888 में वे कानून की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन चले गए और वहाँ से लोटने के बाद उन्होने ...