लिंग (Gender)
लिंग ( Gender) शब्द की जाति को लिंग कहते है। लिंग संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है चिन्ह या निशान। संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध हो , उसे व्याकरण में लिंग कहते है। जैसें- लड़का- लड़की , माता- पिता , घोड़ा- घोड़ी आदि। लिंग के भेद- लिंग के दो भेद होते है- 1. पुल्लिंग 2. स्त्रीलिंग 11. पुल्लिंग- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति या वस्तु की पुरुष जाति (पुरुषत्व) का बोध हो , उसे पुल्लिंग कहते है जैसें- आदमी , मकान , बैल , शहर , वृक्ष आदि। 12. स्त्रीलिंग- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति (स्त्रीत्व) का बोध हो , उसे स्त्रीलिंग कहते है जैसें- नारी , घोड़ी , पुस्तक , मेज , कुर्सी आदि। पुल्लिंग-स्त्रीलिंग की पहचान- विशेषण = अच्छा-अच्छी। अच्छा(पुल्लिंग) , अच्छी (स्त्...