Posts

Showing posts from October, 2023

मन्नू भण्डारी का जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय व रचनाएं।

                                मन्नू भण्डारी का जीवन परिचय श्रीमती मन्नू भण्डारी का नाम हिंदी साहित्य के आधुनिक कथाकारों , उपन्यासकारों और कहानीकारों में बड़े सम्मान से लिया जाता है। ये नई कहानी आंदोलन से जुड़ी सशक्त महिला कहानीकार है।                    इनका जन्म 3 अप्रैल 1931 को जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के भानपुरा गाँव में हुआ। इनके बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था। इनके पिता का नाम सुख सम्पत राय भण्डारी था। इनकी आरम्भिक शिक्षा अजमेर में हुई। काशी विश्वविद्यालय से इन्होंने हिंदी में एम.ए की परीक्षा उतीर्ण की। इनका विवाह 1959 में राजेंद्र यादव के साथ हुआ वे हिंदी के एक प्रसिद्ध कहानीकार है। मन्नू भण्डारी पहले कोलकता में तथा बाद में दिल्ली के मिरांडा हाऊस में हिंदी प्राध्यापिका के रुप में कार्य करती रहीं। शुरु से ही इन्हें हिंदी में कहानियाँ लिखने का शौक था। इन्होंने लेखन कार्य करने के लिए मन्नू नाम का चु...