पर्यायवाची शब्द (Parayayvachi Shabd)
पर्यायवाची शब्द
जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें
पर्यायवाची शब्द कहते है।
अग्नि—आग, पावक, अनल, दहन, धूमकेतु।
असुर- दानव, दैत्य, दनुज, राक्षस, निशाचर।
आँचल- पल्ला, छोर, दामन, छोर।
आकाश- गगन, नभ, अम्बर, व्योम, अंतरिक्ष।
अमृत- पीयूश, सुधा, सोम, अमिय, जीवनोदक।
अध्यापक- आचार्य, गुरु, शिक्षक, प्रवक्ता, व्याख्याता।
आँख- अक्षि, नेत्र, लोचन, नयन, चक्षु, विलोचन।
आभूषण- अलंकार, गहना, जेवर, भूषण, आभरण।
आश्रम- मठ, विहार, कुटी, संघ, अखाड़ा।
अश्व- वाजि, घोड़ा, घोटक, तुरंग, हय।
अनाज- अन्न, धान्य, गल्ला, शस्य।
आम- आम्र, रसाल, अमृतफल, फलराज, रसघट।
अपमान- अवज्ञा, अनादर, तिरस्कार, निरादर, बेइज्जती।
आनंद- हर्ष, प्रमोद, आमोद, सुख, प्रसन्नता, उल्लास।
इंद्र- सुरपति, महेंद्र, देवराज, कौशिक, पुरंदर।
इच्छा- चाह, कामना, आकांशा, अभिलाषा, मनोरथ।
ईर्ष्या- द्वेष, जलन, डाह, कुढ़न।
ईश- अज, ईश्वर, ब्रह्मा, परमात्मा, परमेश्वर।
इंद्रधनुष- इंद्रायुध, सुरधनु,
सप्तवर्ण, शक्रचाप।
इंद्राणी- इंद्रा, इंद्रवधु, माहेंद्री, शची।
उत्सव- पर्व, त्यौहार, समारोह, जलसा, मंगलकार्य।
उपवास- व्रत, निर्जल, अनशन, निराहार।
उत्पति- जन्म, उद्भव, प्रसूति, आर्विभाव, जनन।
ऊँट- उष्ट्र, लम्बोष्ठ, महाग्रीव।
एकान्त- अकेला, एकाकी, शून्य, सुनसान, सूना।
ऐश्वर्य- वैभव, सम्पदा, सम्पति, लक्ष्मी, विभूति।
ऐक्य- एकता, बराबरी, समानता, सादृश्य।
ऐरावत- गजेंद्र, इंद्रवाहन, अभ्रमातंग।
कठिन- कठोर, दुर्गम, दुष्कर, कष्टसाध्य।
कपड़ा- वस्त्र, पट, वसन, अम्बर, चीर।
कुशल- दक्ष, निपुण, प्रवीण, विशेषज्ञ, पारंगत।
कमल- सरोज, जलज, पंकज, नलिन, कंज, अरविंद।
कुबेर- यक्षराज, धनद, राजराज, धनाधिप।
किरण- मरीचि, रशिम, प्रभा, अंशु, मयूख।
गंगा- देवनदी, सुरसरित, भागीरथी, मंदाकिनी, ध्रुवनंदा।
गणेश- लम्बोदर, गजानन, विनायक, गणपति, मूषकवाहन।
गेह- घर, निकेतन, आवास, भवन, सदन, गृह, धाम।
चन्द्र- चाँद, चंद्रमा, शशि, सारंग, सुधाकर, निशाचर।
जल- नीर, पानी, जीवन, पय, अमृत, तोय।
तालाब- सर, सरोवर, पुष्कर, जलाशय, तड़ाग।
दया- कृपा, क्षमा, सान्त्वना, अनुग्रह, सहानुभूति।
देवता- सुर, अमर, देव, निर्जर, आदित्य, त्रिदश।
दास- सेवक, नौकर, अनुचर, चाकर, परिचारक।
दु:ख- कष्ट, पीड़ा,
व्यथा, संकट, शोक,
क्लेश, वेदना।
नौका- नाव, तरिणी, जलयान, बेड़ा, जलपात्र, पतंग।
नदी- सरिता, तटिनी, आपगा, तरंगिणी।
पृथ्वी- भू, भूमि, धरा, धरती, वसुधा, धरणी।
पुष्प- फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून।
पक्षी- विहग, खग, परिंदा, चिड़िया, अंडज।
पर्वत- भूधर, शैल, गिरि, अचल, पहाड़, भूमिधर।
पंडित- विद्धवान, सुधी, धीर, मनीषी, बुध।
पुत्र- सुत, बेटा, लड़का, तनुज, तनय।
पुत्री- तनया, सुता, बेटी, तनुजा, नंदिनी।
पति- भर्ता, स्वामी, आर्यपुत्र, वल्लभ।
पत्नी- भार्या, गृहिणी, बहू, वधू, अर्धांगिनी, प्राणप्रिया।
बाण- तीर, शर, विशिख, आशुग, शिलीमुख।
बिजली- चंचला, चपला, विघुत्, दामिनी, सौदामनी।
ब्रह्मा- स्वयंभू, पितामह, लोकेश, आत्मभू, विधाता।
Comments
Post a Comment