जयशंकर प्रसाद से जुड़े प्रश्न/प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी/
जयशंकर प्रसाद से जुड़े प्रश्न
1. जयशंकर
प्रसाद का जन्म कहाँ हुआ- काशी
2.
जयशंकर प्रसाद का जन्म कब हुआ- 1889
ई.
3.
जयशंकर प्रसाद किस वाद के कवि है- छायावाद
4.
जयशंकर प्रसाद किस काल के कवि है- आधुनिककाल
5.
‘कामायनी’ किसकी रचना है- जयशंकर प्रसाद
6.
‘कामायनी’ क्या है- महाकाव्य
7.
‘कामायनी’ का प्रकाशन वर्ष क्या है- 1935 ई.
8.
छायावाद की समय सीमा क्या मानी गई है- 1918-1936
ई.
9.
‘कामायनी’ में कितने सर्ग है- 15
10.
‘कामायनी’ के
पहले सर्ग का क्या नाम है- चिंता
11.
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित प्रथम
काव्य संकलन कौन-सा था- काननकुसुम
12.
जयशंकर प्रसाद की पत्नी का नाम
क्या था- कमला देवी
13.
जयशंकर प्रसाद की माता का नाम क्या
था- मुन्नी देवी
14.
जयशंकर प्रसाद के पिता का नाम क्या
था- देवीप्रसाद
15.
‘इंद्रजाल’ का
प्रकाशन कब हुआ- 1936 ई.
16.
‘चन्द्रगुप्त’ का
प्रकाशन वर्ष है- 1931 ई.
17.
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित विरह
काव्य कौन-सा है- आँसू
18.
जयशंकर प्रसाद का पहला उपन्यास
कौन-सा है- कंकाल
19.
कामायनी के पात्र ‘इड़ा’ का
प्रतीकार्थ क्या है- बुद्धि
20.
‘आकाशदीप’ किसकी
कहानी है- जयशंकर प्रसाद
21. कामायनी महाकाव्य का नायक कौन है- मनु
22.
कामायनी में किस दर्शन की
अभिव्यक्ति हुई है- शैवदर्शन
23.
‘सुंघनी
साहु’ घराने
में किस छायावादी कवि का जन्म हुआ था- जयशंकर प्रसाद
24.
जयशंकर प्रसाद के अधूरे(अंतिम)
उपन्यास का नाम क्या है- इरावती
25.
कामायनी महाकाव्य का नायिका कौन
है- श्रद्धा
26.
‘कामायनी’ के
अंतिम सर्ग का क्या नाम है- आनंद
27.
मनु, श्रद्धा
और इड़ा किसके मुख्य पात्र है- कामायनी
28.
कामायनी में ‘मनु’ किसका
प्रतीक है- मन
29.
जयशंकर प्रसाद की पहली कविता है- सावक
पंचक
30.
‘नारी
तुम केवल श्रद्धा हो’
पंक्ति किस छायावादी कवि की है- जयशंकर प्रसाद
31.
जयशंकर प्रसाद की अंतिम कृति इनमें
से कौन-सी है- कामायनी
32.
जयशंकर प्रसाद की प्रथम छायावादी
कृति कौन-सी है- झरना
33.
जयशंकर प्रसाद की कौन-सी कृति विरह
काव्य है- आँसू
34.
जयशंकर प्रसाद का गीतकाव्य कौन-सा
है- लहर
35.
प्रसाद जी की निम्न रचनाओं को
रचनाकाल के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए- झरना, आँसू, लहर, कामायनी
36.
जयशंकर प्रसाद को कामायनी की रचना
करने में कितने वर्ष लगे- सात वर्ष
37.
प्रसाद जी का अंतिम नाटक कौन-सा
है- ध्रुवस्वामिनी
38.
‘अजातशत्रु’ का
रचनाकाल क्या है- 1922 ई.
39.
‘कोमा’ प्रसाद
जी के किस नाटक की पात्र है- ध्रुवस्वामिनी
40.
प्रसाद जी का कौन-सा नाटक
रंगमंचीयता की दृष्टि से सर्वाधिक
उपयुक्त माना जाता है- ध्रुवस्वामिनी
41.
कौन-सा स्त्री पात्र चंद्रगुप्त
नाटक का नहीं है- विजया
42.
प्रसाद के किस नाटक में राष्ट्रीय
एकता एवं देशभक्ति का संदेश है- चंद्रगुप्त
43.
चंद्रगुप्त, शिखरस्वामी
प्रसाद के किस नाटक के पात्र है- ध्रुवस्वामिनी
44.
प्रसाद की एकांकी का नाम बताइए- एक
घूंट
45.
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी एक
घूंट का प्रकाशन कब हुआ- 1930 ई.
46.
जयशंकर प्रसाद का निधन कब हुआ- 1937
ई.
Comments
Post a Comment