हिंदी वर्णमाला से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न। Important for all hindi exam|
हिंदी वर्णमाला से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न-1 वर्णमाला से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- वर्णो के व्यवस्थित (उच्चारण) समूह को वर्णमाला कहते है।
हिन्दी वर्णमाला में 52 वर्ण है जो स्वर और
व्यंजन से मिलकर बनते है। स्वर 11 एवं व्यंजन 41 है।
प्रश्न-2 स्वर किसे कहते है?
उत्तर- स्वर उन वर्णो को कहते है, जिनका उच्चारण मुख से बिना किसी रुकावट अथवा स्वतंत्र रुप से होता है।
उच्चारण के आधार पर स्वरों की संख्या 11 है:- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
प्रश्न-3 अयोगवाह वर्ण कौन-से होते है?
उत्तर- वे वर्ण जिनकी गणना न तो स्वरो में और न ही व्यंजनो में होती है वे अयोगवाह वर्ण होते है। इन्हें केवल चिन्हों से प्रदर्शित किया जाता है। अं और अ: दो अयोगवाह वर्ण है।
उत्तर- स्वर के तीन भेद है-
- ह्स्व स्वर :- हस्व स्वर को मूल स्वर भी कहते है। इन स्वरो के उच्चारण में कम समय लगता है। इनकी संख्या 4 है- अ, इ, उ, ऋ।
2. दीर्घ स्वर :- दीर्घ स्वरों के उच्चारण में ह्स्व स्वर से
अधिक समय लगता है। इनकी संख्या 7 है- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
3. प्लुत स्वर :-
इन स्वरो के उच्चारण में ह्स्व स्वर से तीन गुना अधिक समय लगता है। जैसें– ओउम, हे राउम। इनके प्रतीक के रुप में ‘3’ लिखा जाता है।
प्रश्न-5 व्यंजन किसे कहते है?
उत्तर- व्यंजन उन वर्णो को कहते है जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से होता है। प्रत्येक व्यंजन में ‘अ’ की ध्वनि छिपी होती
है। जैसें– क्+अ= क। हिन्दी वर्णमाला में 41 व्यंजन है।
प्रश्न-6 हिंदी वर्णमाला चार्ट-
उत्तर- स्पर्श व्यंजन- क, ख, ग, घ, ड.। च, छ, ज, झ, ञ । ट, ठ, ड, ढ, ण। त, थ, द, ध, न। प, फ, ब, भ, म
अंत:स्थ व्यंजन- य, र, ल, व।
उष्म व्यंजन- श, ष, स, ह।
संयुक्त व्यंजन- क्+ष=क्ष....त्+र=त्र....ज्+ञ=ज्ञ....श्+र=श्र
आगत
व्यंजन- ज, फ़। उत्क्षिप्त व्यंजन- ड़,
ढ़।
(कुल व्यंजन- 41)
(मूल व्यंजन- 25+4+4=33)
उत्तर- उच्चारण के आधार पर व्यंजन के 5 भेद है-
1. स्पर्श व्यंजन
2. अन्तःस्थ व्यंजन
3. आगत व्यंजन
4. उष्म व्यंजन
5.
संयुक्त व्यंजन
प्रश्न-8 स्पर्श व्यंजन कौन-से होते है?
उत्तर- ये व्यंजन मुख के विभिन्न भागों (कण्ठ, तालू, मूर्धा, दन्त और ओष्ठ) स्थानो में जिह्वा के स्पर्श से बोले जाते है। इनकी संख्या 25 है-
क वर्ग- क,
ख,
ग,
घ,
ड. (कंठ्य)
च वर्ग- च, छ, ज, झ, ञ (तालव्य)
ट वर्ग- ट, ठ, ड, ढ, ण
(मूर्धन्य)
त वर्ग़- त, थ, द, ध, न
(दंत्य)
प वर्ग- प, फ, ब, भ, म (ओष्ठ्य)
उत्तर- ये व्यंजन अन्तःकरण (भीतर) से उच्चारित होते है। इनकी संख्या 4 है। जो इस प्रकार है– य, र, ल, व।
प्रश्न-10 उष्म व्यंजन कौन-से है?
उत्तर- उष्म का अर्थ है- गर्म। ये वह व्यंजन है जिनका उच्चारण करते समय मुख से गर्म वायु उत्पन्न होती है। इनकी संख्या 4 है। जो इस प्रकार है– श, ष, स, ह।
प्रश्न-11 आगत व्यंजन कौन-से होते है-
उत्तर- ये व्यंजन उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा के शब्दो को हिन्दी भाषा में प्रयुक्त करने के लिये बना है। इनका उच्चारण करने के लिये हिन्दी में लिपी चिन्ह नहीं है। इसलिए इन्हें लिखने के लिये हिन्दी के व्यंजनो के नीचे बिंदु लगाया जाता है। यह बिंदी नुक्ता कहलाती है। इनकी संख्या 2 है। जो इस प्रकार है– फ़, .ज।
उदाहरण- (फ़ादर, फ़ेल, ताज़ा, न्यूज)
प्रश्न-12 संयुक्त व्यंजन कौन-से है?
उत्तर- संयुक्त का अर्थ है- जोड़ना। ये वे व्यंजन है जिसमें दो व्यंजन आपस मे जुड़े होते है। इनकी संख्या 4 है-
- क् + ष = क्ष जैसें- अक्षर, शिक्षक
- त् + र = त्र जैसें– नक्षत्र, पुत्र
- ज् + ञ = ज्ञ जैसें– ज्ञान, विज्ञान
- श् + र = श्र जैसें- श्रमिक, परिश्रम
प्रश्न-13 प्राणत्व के आधार पर व्यंजन के कितने भेद है?
उत्तर- प्राणत्व के आधार पर व्यंजन के दो
भेद है-
1.
अल्पप्राण
2.
महाप्राण
प्रश्न-14 अल्पप्राण वर्ण कौन-से होते है?
उत्तर- जिन व्यंजनो के उच्चारण में मुख से निकलने वाली वायु की मात्रा कम होती है उन्हें अल्पप्राण कहते है। प्रत्येक वर्ग का पहला, तीसरा और पाँचवा वर्ण तथा अंतस्थ व्यंजन अल्पप्राण है जैसे- क, ग, ड., च, ज, ञ, ट, ड, ण, त, द, न, प, ब, म अन्त:स्थ व्यंजन (य, र, ल, व) और दिगुण व्यंजन (ड़) भी इसमें शामिल है। इनकी संख्या- 20 है।
प्रश्न-15 महाप्राण वर्ण कौन-से होते है?
उत्तर- जिन व्यंजन वर्गो के उच्चारण में मुख से निकलने वाली वायु की मात्रा अधिक होती है। उन्हें महाप्राण कहते है प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण तथा ऊष्म व्यंजन महाप्राण वर्ण है। जैसे- ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ, ऊष्म व्यंजन (श, ष, स, ह) और दिगुण व्यंजन (ढ़) भी इसमें आते है इनकी संख्या 15 है।
प्रश्न-16 स्वरतंत्री में कंपन के आधार पर व्यंजन के कितने भेद है?
उत्तर- स्वरतंत्री में कंपन के आधार पर
व्यंजन के दो भेद है-
1.
अघोष
2. सघोष
प्रश्न-17 अघोष वर्ण कौन-से होते है-
उत्तर- जिन ध्वनियों का उच्चारण स्वरतंत्रियो मे कंपन
के बिना होता है उन्हें अघोष कहते है। प्रत्येक वर्ग का पहला और दूसरा वर्ण क,
ख,
च,
छ,
ट,
ठ,
त,
थ,
प,
फ और श, ष, स अघोष वर्ण है। इनकी
संख्या 13 है।
प्रश्न-18 सघोष वर्ण कौन-से होते है-
उत्तर- जिन ध्वनियो का उच्चारण
स्वरतंत्रियो में कंपन के साथ होता है उन्हें सघोष या घोष कहते है। प्रत्येक वर्ग का
तीसरा, चौथा, पाँचवा वर्ण और ड़, ढ़, ज, य, र, ल, व, ह तथा सभी 11 स्वर सघोष है। सघोष की
संख्या 31 है।
Comments
Post a Comment